Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा के पूर्व प्रधान प्रोफैसर राजिंदर भंडारी के भाई राज भंडारी पर FIR दर्ज

September 21, 2025

भाजपा के पूर्व प्रधान प्रोफैसर राजिंदर भंडारी के भाई राज भंडारी पर FIR दर्ज

लुधियाना: भारतीय जनता पार्टी, पंजाब के पूर्व प्रधान प्रोफैसर राजिंदर भंडारी के भाई राज भंडारी पर थाना पी.ए.यू. की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। भंडारी पर जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास और अन्य धाराओं के तहत यह एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। राज भंडारी के अलावा इस मामले में हैबोवाल खुर्द के रहने वाले गुरमुख सिंह व उपेंद्र कौर को भी नामजद किया गया है। इसके अलावा उनके बाकी साथियों की पहचान नहीं हो सकी है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने यह मामला मॉडल टाऊन के रहने वाले अमृतपाल सिंह की शिकायत पर दर्ज किया है। अमृतपाल का कहना है कि उसका एक 1849 गज प्लाट मेन हंबड़ा रोड पर है। उसने बताया कि उसके माता-पिता और मोहन सिंह ने कर्म सिंह से यह जगह 1994-95 में खरीदी थी।

उसने बताया कि 2007-08 में उसके माता-पिता व मोहन सिंह ने यह रकबा अपने बेटों के नाम कर दिया। अमृतपाल का कहना है कि गुरमुख सिंह द्वारा उनकी जगह में से 352 गज जगह पर अवैध कब्जे का प्रयास किया गया, जिसके लिए उन लोगों ने गलत खसरे का इस्तेमाल किया। उसने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी। जांच डी.सी.पी. (हैडक्वार्टर) को मार्क हुई। इसके बाद अमृतपाल सिंह ने उसकी दुकान का शटर तोड़ने और चारदीवारी तोड़ने के आरोप में पुलिस में दरखास्त दी। उसका कहना था कि आरोपी उसके प्लाट पर फर्जी दस्तावेजों पर कब्जा करना चाहते हैं। पुलिस ने इस मामले में लंबी जांच की और दोनों पक्षों के बयान लिए। जांच के बाद ही पुलिस ने उक्त आरोपियों पर मामला दर्ज किया।

ये भी पढ़ें: सूखेपन और कमजोरी से परेशान? Vata प्रकृति वालों के लिए खास आहार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें