Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आंगनवाड़ी वर्कर की बिजली का करंट लगने से मौत

July 3, 2024

आंगनवाड़ी वर्कर की बिजली का करंट लगने से मौत


फतेहगढ़ साहिब: जिले के गांव पीरजैन में आंगनवाड़ी वर्कर की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। थाना बड़ाली आला सिंह के एएसआई बलविन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान 60 वर्ष की सुरेन्द्र कौर के तौर पर हुई है। पुलिस को दिए बयान में सुरेन्द्र कौर के पति मलागर सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी सरकारी एलीमैंटरी स्कूल में बतौर आंगनबाड़ी वर्कर कार्य करती थी। बताया कि एक जुलाई को दिन में वह अपनी बेटी के साथ दवा लेने रोपड़ गया हुआ था तथा उसकी पत्नी बाद दोपहर 1 बजे घर लौटी थी। जब शाम 6 बजे के लगभग घर लौटा तो दखा कि उसके घर के आगे लोग जमा थे, जिनमें से एक पड़ोसी ने बताया कि उसकी पत्नी घर के दरवाजे के पास गिरी पड़ी थी, जब उसने उसे उठाने की कोशिश की तो उसे भी बिजली का झटका लगा, जिस पर उसने बिजली की तारों को काट दिया। उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई थी। एएसआई बलविन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पति मलागर सिंह के बयान पर कार्रवाई करते हुए मृतका के शव को सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब से पोस्टमार्टम उपरांतर परिजनों को सौंप दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें