लुधियाना: पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने ट्राइसिटी क्षेत्र और लुधियाना में सक्रिय एक संगठित अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए छह अहम आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह कथित तौर पर शहरी युवाओं को निशाना बनाकर विदेशी और महंगे पार्टी ड्रग्स की सप्लाई कर रहा था।
डीजीपी ने दी कार्रवाई की जानकारी
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के जरिए ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई लंबे समय से चल रही निगरानी और खुफिया इनपुट के आधार पर की गई।
In a major blow to an organised international drug trafficking network, @ANTFPunjab busts an international narcotics network operating across the #Tricity region and #Ludhiana, and arrests 6 key operatives involved in the supply of highly potent, foreign-origin party drugs… pic.twitter.com/zPwvUz9gTy
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) February 28, 2026
भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 1,215 एमडीएमए टैबलेट बरामद कीं, जिन्हें देश में अब तक की बड़ी बरामदगियों में से एक माना जा रहा है। इसके अलावा 263 ग्राम कोकीन, 82 ग्राम मेथामफेटामाइन (आइस), 1.251 किलोग्राम विभिन्न प्रकार के THC उत्पाद, 16 ग्राम मैजिक मशरूम, 400 ग्राम अफीम और करीब 9 लाख रुपये की ड्रग मनी भी जब्त की गई।
एयर कूरियर और एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क विदेशों से एयर कूरियर चैनलों के जरिए नशीले पदार्थ मंगवाता था। गिरोह डिस्ट्रीब्यूशन और आपसी संपर्क के लिए एन्क्रिप्टेड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करता था, ताकि कानून प्रवर्तन एजेंसियों की नजर से बचा जा सके। पुलिस अब इस सिंडिकेट के आगे और पीछे के लिंक खंगाल रही है, साथ ही अन्य संभावित सहयोगियों की पहचान की जा रही है।
ये भी पढ़ें:
ज़ीरो-टॉलरेंस नीति पर अडिग पंजाब पुलिस
पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में ड्रग्स के खिलाफ ‘ज़ीरो-टॉलरेंस’ नीति सख्ती से लागू है। अधिकारियों का कहना है कि सिंथेटिक और डिज़ाइनर ड्रग्स के बढ़ते खतरे से युवाओं को बचाना उनकी प्राथमिकता है, और ऐसे नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस बड़ी कार्रवाई को राज्य में नशा तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...