फिरोजपुर: पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) को बड़ी सफलता मिली है। फिरोजपुर रेंज की टीम ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह किलो से अधिक हेरोइन, अफीम और अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
एआईजी ने दी कार्रवाई की जानकारी
एएनटीएफ फिरोजपुर रेंज के एआईजी गुरिंदरबीर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान मोगा जिले के धर्मकोट निवासी दविंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से तीन किलो 55 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह खेप पाकिस्तान से तस्करी कर भारत पहुंचाई गई थी।
तीन किलो से अधिक हीरोइन बरामद
एक अन्य कार्रवाई में टीम ने माछीवाड़ा निवासी प्रेम सिंह को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तीन किलो 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी इस खेप को आगे सप्लाई करने की तैयारी में था।
इसी क्रम में एएनटीएफ ने संदेह के आधार पर अमृतसर निवासी रणजीत सिंह की स्विफ्ट कार को रोककर जांच की। वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस को दो किलो 795 ग्राम अफीम, 204 ग्राम नशीली जड़ी-बूटी, 485 ग्राम सफेद रंग का नशीला पाउडर तथा एक किलो 35 ग्राम काले रंग का संदिग्ध नशीला तरल पदार्थ मिला।
ये भी पढ़ें…
पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद नशीले पदार्थों की जांच कर उनके स्रोत और नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...