Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Anti Corruption Bureau टीम ने बिजली निगम में कार्यरत एएलएम सचिन को 10,000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

July 26, 2024

Anti Corruption Bureau टीम ने बिजली निगम में कार्यरत एएलएम सचिन को 10,000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने करनाल के बिजली विभाग में कार्यरत एएलएम सचिन को ₹10000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता से एग्रीकल्चरल ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाने के बदले में रिश्वत की मांग की गई थी। इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एसीबी की टीम को शिकायत प्राप्त हुई कि एएलएम सचिन बिजली निगम में जिला करनाल के नेवल में कार्यरत है और वह शिकायतकर्ता से एग्रीकल्चरल ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाने के बदले में रिश्वत की मांग कर रहा है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मामले की जांच पड़ताल करने उपरांत आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसे 10 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल के पुलिस थाने में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए इसकी जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें