Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़ के लगभग 1000 रेस्टोरेंट व बार कर्मियों ने माथे पर काली पट्टियां व काले कपड़े पहन कर किया रोष प्रदर्शन

February 2, 2023

चंडीगढ़ के लगभग 1000 रेस्टोरेंट व बार कर्मियों ने माथे पर काली पट्टियां व काले कपड़े पहन कर किया रोष प्रदर्शन

चंडीगढ़: अपनी लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर चंडीगढ़ बार एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने अपने कर्मियों सहित किया रोष प्रदर्शन। आज दोपहर को लगभग 1000 रेस्टोरेंट कर्मी व मालिक अपने-अपने आउटलेट बंद करके काले कपड़े पहनकर वह माथे पर काली पट्टी बांधकर सेक्टर-7 मध्य मार्ग से रोष मार्च पर निकले। उनके हाथों में अपनी मांगों की तख्तियां पकड़ी हुई थी और सरकार से अपना गुहार लगाते हुए नजर आए।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना था कि वह लगभग 9 सालों से अपनी मांगों के लिए प्रशासन को गुहार लगा रहे हैं लेकिन उन्हें सांसद किरण खेर के आश्वासन व चंडीगढ़ के प्रशासक व चीफ आर्किटेक्ट के पक्के आश्वासन के बावजूद कोई इंसाफ नहीं मिला है व गाहे-बगाहे उनके आउटलेट सील कर दिए जाते हैं या नोटिस चस्पा दिए जाते हैं।

रेस्टोरेंट मालिकों का कहना है कि उनके कर्मियों का क्या कसूर है, 10 सालों से हमने उनको रोजगार दिया है और वह अपना परिवार पाल रहे हैं, ऐसी अनिश्चितता के माहौल में वह कहां जाएंगे। रेस्टोरेंट मालिकों ने कहा सेक्टर 26 व 7 के रेस्टोरेंट व क्लब चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा जीएसटी देते हैं व रोजगार प्रदान कर रहे हैं लेकिन फिर भी प्रशासन उन्हें अनदेखा कर रहा है जिसकी जल्द से जल्द सुनवाई होनी चाहिए वरना वह पक्के तौर पर सड़क पर उतरने पर मजबूर हो जाएंगे।

क्या है मांगे
बैक कोर्टयार्ड कवर करने की इजाजत सहित बाई लॉज में अन्य सेक्टरों के तहत बदलाव की नोटिफिकेशन जारी हो।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें