Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

ASI भर्ती घोटाला मामला: चंडीगढ़ पुलिस ने Constable सहित 2 को किया गिरफ्तार

December 6, 2022

ASI भर्ती घोटाला मामला: चंडीगढ़ पुलिस ने Constable सहित 2 को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: पुलिस ने असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर भर्ती में गड़बड़ी मामले में अपने ही विभाग के एक कांस्टेबल समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा के जींद का नरेश, हरदीप चंद्र कांत निवासी मनी माजरा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में से नरेश चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल है,जो सेक्टर 42-C में रह रहा था।

वहीं आरोपी हरदीप सेक्टर 17 स्थित AG पंजाब ऑफिस में कार्यरत है। दोनों ने एक साइबर कैफे चलाने वाले चंद्र कांत के साथ मिल कर फर्जी एप्लिकेशन फॉर्म जमा करवाए थे। इन तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस इनका रिमांड हासिल करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें