Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेंशन केस पास करवाने के मामले में रिश्वत लेता सहायक खज़़ाना अफ़सर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार

March 22, 2024

पेंशन केस पास करवाने के मामले में रिश्वत लेता सहायक खज़़ाना अफ़सर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार

चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम के अंतर्गत गुरूवार को मुनीश कुमार, सहायक खज़़ाना अफ़सर (ए.टी.ओ), अमृतसर को एक पेंशन केस पास करने के एवज़ में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम को नरेश डोगरा निवासी बज़ार नरसिंह, अमृतसर द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क करके दोष लगाया है कि उक्त मुलजिम ए.टी.ओ. उसका पेंशन केस पास करने के लिए 20,000 रुपए रिश्वत की माँग कर रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम द्वारा जाल बिछाकर दोषी को 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्बन्ध में विजीलैंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। मुलजि़म को कल अदालत में पेश किया जायेगा और इस सम्बन्धी आगे की कार्यवाही जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें