बठिंडा: पंजाब पुलिस के कर्मचारी रिशवत को लेकर एवं अन्य कारणों करके चर्चा में रहते थे, लेकिन अब पेपर में नकल करते हुए भी चर्चा में आ गए है। ऐसा ही एक मामला फिलौर में सामने आया है। पंजाब पुलिस अकादमी फिलौर में चल रहे एक पेपर दौरान बठिंडा के हैंड कांस्टेबल फैज मोहम्मद को पेपर में नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। यह घटना बीती 29 मई की है। जिसके बाद उसे बिना इंटरमीडिएट स्कूल कोर्स मुकमल पास किए वापस भेज दिया गया है। पंजाब पुलिस अकादमी फिलौर के डीएसपी इंडोर की तरफ से जारी एक पत्र के अनुसार बीती 29 मई को इंटरमीडिएट स्कूल कोर्स जिला काडर के पंजाब पुलिस रूलस एवं पुलिस स्टेशन फंकशनिंग विषय की परीक्षा चल रही थी। इस परीक्षा में बठिंडा पुलिस का हैंड कांस्टेबल फैज मोहम्मद भी मौजूद था। जोकि इस विषय के साथ संबंधित पर्ची के साथ पकडा गया।