Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाई कन्हैया जी वैल्फेयर सोसायटी ने किया चैरिटेबल क्लीनिकल लैबोरेटरी का शुभारंभ

April 1, 2024

भाई कन्हैया जी वैल्फेयर सोसायटी ने किया चैरिटेबल क्लीनिकल लैबोरेटरी का शुभारंभ

होशियारपुर: भाई कन्हैया जी वैल्फेयर सोसायटी की तरफ से भाई कन्हैया जी के 320वें सेवा दिवस को समर्पित भाई कन्हैया जी चैरिटेबल क्लीनिकल लैबोरेटरी का उद्घाटन महंत प्रितपाल सिंह जी मिट्ठा टिवाना गुरुद्वारा वालों ने कर कमलों से किया। संस्था के प्रधान जगमीत सिंह सेठी ने भाई कन्हैया जी के जीवन व साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा मल्हम की डिब्बी की बख्शीश जोकि सेवा दिवस के रुप में मनाई जाती है, यह बख्शीश 1704 इ0 में गुरु साहिब द्वारा मैदान-ए-जंग में भाई कन्हैया जी द्वारा की जा रही पानी की सेवा से प्रसन्न होकर दी गई थी। प्रधान सेठी ने कहा कि क्लीनिकल लैबोरेटरी में बहुत ही कमे रेटों पर हर प्रकार के टैस्ट नवीनत्म कम्प्यूटराइज्ड मशीनों द्वारा किए जाएंगे जिससे कोई गरीब व्यक्ति भी अपना हर प्रकार का टैस्ट इस लैबोरेटरी में करवा सकेगा।

यह लैबोरेटरी गुरुद्वारा नामधारी धर्मशाला, जालन्धर रोड, कमालपुर में खोली गई है जो कि सरकारी हस्पताल के नजदीक पड़ती है। संस्था के कैशियर गुरजीत सिंह वधावन व उप-प्रधान भुपिंद्र सिंह ने कहा कि लैबोरेटरी सुबह 7 बजे से दोपहर 4 बजे तक खुली रहेगी। इस अवसर पर बहादुर सिंह सुनेत, दिलबाग सिंह, ओंकार सिंह भारज, प्रो. दलजीत सिंह, जसबीर सिंह जस्सी, एस.एस. दुआ, गुरजीत सिंह वधावन, कुलवंत पसरीचा, कुलविंदर सिंह सचदेवा, रणजीत सिंह चावला, एच.एस. नारंग, इशपुनीत सिंह साहनी, सर्वण सिंह, डा. एम.एस. सेठी, डा. गगनदीप कौर, जे.एस. मिन्हास, दयाल सिंह चावला, रछपाल सिंह, लाल सिंह, जसबीर कौर, प्रो. गुरप्रीत सिंह सेठी व हरजीत सिंह सेठी आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें