Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बड़ी वारदातों को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

December 6, 2022

चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बड़ी वारदातों को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: पुलिस ने दो बड़ी वारदातों को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को सलाखों के अंदर कर दिया है। पहली वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्होंने शिकायतकर्ता प्रमोद यादव निवासी मकान नंबर 1644, बुड़ैल, के साथ 4 दिसबर को देर रात 12:10 बजे चंडीगढ़ के रेलवे स्टेशन के मोड़ पर अपने 2 साथियों सहित मारपीट की और उसका मोबाइल व 1500 रुपये लूट कर फरार हो गए थे। तभी मौली जागरण के एसएचओ जयवीर सिंह राणा खुद देर रात 1 बजे अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और करीब 5 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल निवासी गांव हल्लोमाजरा, चंडीगढ़ और सुरिंदर सिंह निवासी शिवा एनक्लेव,जीरकपुर के रूप में हुई है। इन सभी आरोपियों को आज कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।

दूसरी वारदात को भी दो अलग युवकों ने अंजाम दिया, जो शिकायतकर्ता के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल व 1500 रूपए लूट कर फरार हो गए थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि दिनांक 2.12.2022 को शाम करीब 6 बजे वह पंचकूला से सामुदायिक केंद्र मौली परिसर आ रहा था, जब वह राजीव कॉलोनी के नज़दीक पहुंचा तो विजय उर्फ़ खाज, विकास उर्फ़ लाला अन्य लड़के के साथ उस पर चिल्लाए और आज बदला लेने की चेतावनी दी। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि उसने जल्दी से वहां से निकलने की कोशिश की लेकिन तीनों लड़के दौड़ते हुए उसकी मोटरसाइकिल के सामने आ गए और उसका रास्ता रोक लिया। विजय उर्फ ​​खाज ने लोहे की रॉड से शिकायतकर्ता के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह अपनी मोटर साइकिल सहित नीचे गिर पड़ा। विकास उर्फ ​​लल्ला ने शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी दी। लोगों को इकट्ठा होते देख इन तीनों लड़कों ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और राजीव कॉलोनी पंचकूला की ओर भाग गए। पुलिस ने विजय और विकास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जो दोनों पंचकूला की राजीव कलोनी में रहते है। जिनको कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें