Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

BJP काे मिला झटका, लुधियाना दक्षिण से दूसरे स्थान पर रहे Satinderpal Singh Satha कांग्रेस में हुए शामिल

May 29, 2024

BJP काे मिला झटका, लुधियाना दक्षिण से दूसरे स्थान पर रहे Satinderpal Singh Satha कांग्रेस में हुए शामिल

लुधियाना : लुधियाना में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के अभियान को और बढ़ावा देते हुए लुधियाना दक्षिण से दूसरे स्थान पर रहे उम्मीदवार सतिंदरपाल सिंह साठा कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्हें आज यहां पार्टी के पंजाब प्रभारी देविंदर यादव और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पार्टी में शामिल किया।

2022 के विधानसभा चुनाव में लुधियाना दक्षिण से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने वाले साठा दूसरे स्थान पर रहे, लेकिन आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार से हार गए। साठा लुधियाना के एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता जगदेव सिंह ताजौरी पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। पार्टी में उनका स्वागत करते हुए देविंदर यादव ने कहा कि इससे लुधियाना संसदीय क्षेत्र में पार्टी की संभावनाओं को और बढ़ावा मिलेगा और जीत का अंतर बढ़ेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें