
BJP Promises 63% DA for Punjab Employees : मोगा। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी के फैसले का स्वागत करते हुए भाजपा के मोगा जिला अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल ने पंजाब सरकार पर सरकारी कर्मचारियों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर प्रदेश के कर्मचारियों को भी केंद्र की तर्ज पर 63 प्रतिशत डीए दिया जाएगा और डीए का बकाया भी जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कर्मचारी लंबे समय से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है।
उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर प्रदेश के कर्मचारियों को भी केंद्र की तर्ज पर 63 प्रतिशत डीए दिया जाएगा। पंजाब सरकार की आलोचना करते हुए डॉ. हरजोत कमल ने कहा कि पंजाब के सरकारी कर्मचारियों को अभी तक 60 प्रतिशत डीए भी नहीं दिया गया है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को अपने कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर डीए देने के निर्देश दिए थे, लेकिन सरकार ने इन आदेशों का पालन नहीं किया।
इसके परिणामस्वरूप 27 अक्टूबर को हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार को अदालत में माफी भी मांगनी पड़ी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी कर्मचारी सरकार की रीढ़ की हड्डी हैं और प्रदेश के लगभग आठ लाख कर्मचारी अपने अधिकारों की मांग को लेकर सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं, जबकि सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई है। डॉ. हरजोत कमल ने कहा कि पंजाब सरकार कानूनी और अदालती प्रक्रियाओं में उलझाकर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही है।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर कर्मचारियों को डीए का बकाया भी अदा किया जाएगा।