Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में भाजपा प्रधानमंत्री के सपने को करेगी पूरा : Tarun Chugh

March 26, 2024

पंजाब में भाजपा प्रधानमंत्री के सपने को करेगी पूरा : Tarun Chugh

चंडीगढ़: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने आज आगामी लोकसभा चुनाव बिना किसी पार्टी से गठबंधन किये अकेले लड़ने के पार्टी आलाकमान के फैसले का स्वागत किया। तरुण चुघ ने अपने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी पंजाबियों के हितों की रक्षा करती रही है, चाहे वह 1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषियों को सजा देने की बात हो या करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोलने की बात हो। इतना ही नहीं, मोदी सरकार ने कई किसान हितैषी नीतियां लागू की हैं, जिससे पंजाब के किसानों की स्थिति में काफी सुधार हुआ है।

राज्य के लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं ने भाजपा को पंजाब में अग्रणी पार्टियों में से एक बना दिया है और आगामी चुनावों में पार्टी अपनी ताकत और प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता का प्रदर्शन करते हुए 13 में से 13 लोकसभा सीटें जीतेगी। चुघ ने पंजाब के विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा दी गई विभिन्न परियोजनाओं में किए गए विकास कार्यों के लिए मोदी सरकार को धन्यवाद करते हुए कहा कि चाहे पंजाब को नशा मुक्ति की राह पर ले जाने की बात हो या मेडिकल कॉलेज देने की बात या फिर 1059 करोड़ रुपये का अमृत भारत स्टेशन या फिर पंजाब में हाईवे नेटवर्क बिछाने की बात हो, जिससे लोगों का जीवन आसान हो गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें