Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

नगर निगम में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर पदों पर BJP की जीत, JP Nadda ने अरुण सूद की थपथपाई पीठ

January 28, 2023

नगर निगम में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर पदों पर BJP की जीत, JP Nadda ने अरुण सूद की थपथपाई पीठ

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी द्वारा नगर निगम में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के पद पर जीत हासिल करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद की पीठ थपथपाई व नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने नवनिर्वाचित महापौर अनूप गुप्ता, वरिष्ठ उपमहापौर कनवर जीत सिंह राणा और उप महापौर हरजीत सिंह के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की तथा इन चुनावों में हुई जीत से अवगत कराया। जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खुशी जाहिर की तथा नवनिर्वाचित मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर को बधाई दी व शहर के विकास को गति देने के लिए शुभकामनाएं दी।

उन्होंने इसके अलावा पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को भी बधाई देते हुए इस जीत के लिए प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद की पीठ थपथपाई। उन्होंने सभी पदों पर युवा चेहरों को मौका देने व जीत दर्ज करवाने पर भी खुशी जताई तथा आशा व्यक्त की कि इस युवा नेतृत्व से शहर में तरक्की करेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें