Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

BKI आतंकी मॉड्यूल की साजिश नाकाम, 2 आतंकी हैंड ग्रेनेड समेत गिरफ्तार

August 15, 2025

BKI आतंकी मॉड्यूल की साजिश नाकाम, 2 आतंकी हैंड ग्रेनेड समेत गिरफ्तार

फिरोजपुर/जालंधर: आजादी दिवस के शांतिपूर्ण समारोह को सुनिश्चित करने के लिए किए गए कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच, काऊंटर इंटैलीजैंस (सीआई) फिरोजपुर ने बब्बर खालसा इंटरनैशनल (बीकेआई) आतंकी मॉड्यूल के 2 आतंकवादियों को गिरफ्तार कर पाकिस्तान-आईएसआई समर्थित आतंकी हर¨वदर रिंदा द्वारा रची जा रही बड़ी आतंकी साजिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया है। यह जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार आतंकियों की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ प्रीत और गुलशन सिंह उर्फ नंदू के रूप में हुई है।

पुलिस ने दो 86पी हैंड ग्रेनेड, एक 9एमएम पिस्तौल और 5 कारतूस बरामद किए हैं। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी यूके, अमरीका और यूरोप में बैठे अपने विदेशी हैंडलरों के निर्देर्शो के तहत काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह भी पता चला है कि आरोपी प्रदेश की शांति और सौहार्द को भंग करने के लिए सरकारी इमारतों और पुलिस संस्थानों को ग्रेनेड से निशाना बनाने की सक्रिय रूप से साजिश रच रहे थे। एआईजी सीआई फिरोजपुर गुरसेवक सिंह बराड़ ने बताया कि विश्वसनीय और ठोस सूचना के आधार पर सीआई फिरोजपुर की टीमों ने गुप्त ऑपरेशन चलाया और फिरोजपुर के तलवंडी भाई से हरप्रीत सिंह उर्फ प्रीत और गुलशन सिंह उर्फ नंदू को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें : शादी के बंधन में बंधे कृतिका कामरा और गौरव कपूर, परिवार और करीबी दोस्तों ने की शिरक्त

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें