जालंधर: पंजाब में सुरक्षा की चिंता बढ़ गई है। बता दें कि आज जालंधर के छह स्कूलों, दिल्ली जाने वाली ट्रेनों, राज्य विधानसभा और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं को बम धमाकों की धमकी मिली है। धमकी भरे ईमेल में यह कहा गया कि अगर स्टैच्यू और स्कूलों को तय समय तक नहीं हटाया गया तो हमला किया जाएगा।
धमकी ईमेल “खालिस्तान नेशनल आर्मी” के नाम से भेजी गई है। इसमें APJ स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, सिटी ग्रुप, अकाल एकेडमी, सेंट सोल्जर डिवाइन स्कूल और एक अन्य विद्यालय को निशाना बनाया गया।
अंबेडकर प्रतिमाओं को हटाने की चेतावनी
ईमेल में जालंधर जिले में लगे सभी अंबेडकर स्टैच्यू हटाने की चेतावनी दी गई। भेजने वाले ने 14 अप्रैल तक समय दिया है। धमकी में साफ कहा गया है कि निर्धारित समय तक कार्रवाई नहीं होने पर सभी स्थानों पर बम धमाके होंगे।

धमकी मेल हाबी दानबा के अकाउंट से सुबह 7:37 बजे भेजी गई। ईमेल के सब्जेक्ट में “जालंधर स्कूलों में बम धमाका” लिखा गया था। इसमें विशेष रूप से पंजाब के मुख्यमंत्री मान को निशाना बनाने की बात कही गई और चेतावनी दी गई कि पंजाब में खालिस्तान की स्थापना होगी।
ईमेल में लिखा गया है: “अपने बच्चों को बचाओ। अंबेडकर की तस्वीरें और मूर्तियां 14 अप्रैल तक हटा दो, नहीं तो बम धमाका होगा।” स्कूलों को धमकी में बम फटने के समय भी बताया गया APJ स्कूल के लिए 1:11 बजे, विधानसभा के लिए 2:11 बजे, और दिल्ली जाने वाली ट्रेन के लिए 9:11 बजे।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की
धमकी ईमेल मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने स्कूलों में तुरंत जांच शुरू की और सुरक्षा को कड़ा किया गया। जांच अभी भी जारी है और अधिकारियों ने आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध ईमेल या संदेश की जानकारी तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को दें और अफवाहों में न फंसें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...