Site icon Dainik Savera Times

BSF को मिली सफलता, Amritsar में Pakistan सीमा के पास मिला Drone , 470 ग्राम हेरोइन बरामद

अमृतसर: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अमृतसर में पाकिस्तान सीमा पर तारों के पास गांव धनोआ खुर्द से एक ड्रोन बरामद किया है। जवानों को ड्रोन के साथ हैरोइन का एक पैकेट भी मिला है। बल के अधिकारियों ने जांच के बाद कार्रवाई के लिए ड्रोन और हैरोइन का पैकेट स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है।

बीएसएफ के प्रवक्ता के मुताबिक बीएसएफ की एक टुकड़ी सीमांत गांव धनोआ खुर्द में तारों के पास गश्त कर रही थी तो बीएसएफ जवानों को सूचना मिली। सूचना के बाद जवानों ने सर्च अभियान चलाया तो धनोआ खुर्द के पास एक खेत से चीन में निर्मित ड्रोन बरामद किया। बरामद ड्रोन के साथ एक पैकेट बंधा था। इसमें 470 ग्राम हैरोइन थी। बीएसएफ और पुलिस ने मामले कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version