-
अमृतसर: श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार रात करीब 10 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एयरपोर्ट के ऑपरेशनल एरिया के पास 2 से 4 संदिग्ध ड्रोन जैसी उड़ती हुई वस्तुएं दिखाई दीं। रनवे और उसके आसपास संदिग्ध गतिविधि नजर आने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने तुरंत अलर्ट जारी किया।.