-
अमृतसर: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अमृतसर में पाकिस्तान सीमा पर तारों के पास गांव धनोआ खुर्द से एक ड्रोन बरामद किया है। जवानों को ड्रोन के साथ हैरोइन का एक पैकेट भी मिला है। बल के अधिकारियों ने जांच के बाद कार्रवाई के लिए ड्रोन और हैरोइन का पैकेट स्थानीय पुलिस को सौंप दिया.