चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में वापसी की अटकलें तेज हैं। आज इन अटकलों को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान ने हवा दे दी। इसके बाद से ही चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।
भूपेंद्र सिंह बोले- पूर्व सीएम हैं संपर्क में
बता दें कि हुड्डा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस के संपर्क में हैं और वे लंबे समय तक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं। इस बयान के बाद पंजाब और हरियाणा की राजनीति में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह या कांग्रेस की ओर से इस संबंध में अभी इस बार में कोई भी आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक विश्लेषक इस चर्चा को हाल के कुछ घटनाक्रमों से भी जोड़कर देख रहे हैं।
कैप्टन ने की थी राहुल की तारीफ
कुछ समय पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राहुल गांधी की सार्वजनिक रूप से सराहना की थी। उन्होंने कहा था कि उनके भाई के निधन पर राहुल गांधी ने व्यक्तिगत रूप से फोन कर संवेदना व्यक्त की थी, जिसे उन्होंने एक संवेदनशील कदम बताया था। इसके अलावा, हाल ही में पंजाब भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों की नियुक्ति पर भी कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह कहा था कि इस विषय में उनसे कोई राय नहीं ली गई।
पदभार समारोह में कैप्टन रहे अनुपस्थित
बुधवार को चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में केवल सिंह ढिल्लों के पदभार ग्रहण समारोह में कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे, लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह की अनुपस्थिति भी राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी रही। इन घटनाक्रमों के बीच अब सबकी नजरें कैप्टन अमरिंदर सिंह के अगले राजनीतिक कदम पर टिकी हैं।
Also Read :

