Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब की राजनीति में बड़ा सियासी बवाल: इस अकाली नेता पर केस दर्ज; जानें पूरा मामला

May 22, 2026

पंजाब की राजनीति में बड़ा सियासी बवाल: इस अकाली नेता पर केस दर्ज; जानें पूरा मामला

फरीदकोट: पंजाब की राजनीति में एक बार फिर सियासी हलचल देखने को मिली है। बता दें कि फरीदकोट पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और हलका इंचार्ज परमबंस सिंह बंटी रोमाणा और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई रिटर्निंग ऑफिसर-सह-एसडीएम की शिकायत के आधार पर की गई है।

नामांकन जांच के दौरान बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार, नगर काउंसिल चुनाव प्रक्रिया के तहत 18 मई को एसडीएम कार्यालय में नामांकन पत्रों की जांच चल रही थी। बड़ी संख्या में उम्मीदवारों और विभिन्न विभागों से रिपोर्ट्स में देरी के कारण प्रक्रिया पहले से ही लंबी हो गई थी।

इसी दौरान, अकाली नेता बंटी रोमाणा अपने समर्थकों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों के साथ बहस की और कथित तौर पर उन्हें धमकियां भी दीं। शिकायत के आधार पर, पुलिस ने सिटी फरीदकोट थाने में बंटी रोमाना और अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें…

फरीदकोट में सियासी तनाव बढ़ा

इस कार्रवाई के बाद फरीदकोट की राजनीति में तनाव और बढ़ गया है। इससे एक दिन पहले शिरोमणि अकाली दल के जिला अध्यक्ष सतीश ग्रोवर की गिरफ्तारी के बाद भी माहौल पहले से ही गर्म था। गिरफ्तारी के विरोध में अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने सिटी पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया था, जिसमें पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल भी शामिल हुए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें