Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्रीय पार्टियों ने हमेशा पंजाब के अधिकारों पर किया हमला : प्रो. चंदूमाजरा

April 30, 2024

केंद्रीय पार्टियों ने हमेशा पंजाब के अधिकारों पर किया हमला : प्रो. चंदूमाजरा

नूरपुरबेदी: लोकसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब से शिरोमणि अकाली दल के आवाज-ए-पंजाब उम्मीदवार प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने विधानसभा क्षेत्र रोपड़ के नूरपुरबेदी सर्कल के गांव करतारपुर में सर्कल अध्यक्ष कुलबीर सिंह असमानपुर के नेतृत्व में चुनावी बैठक को संबोधित किया। प्रो. चंदूमाजरा ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल की बैठकों में रैलियों जैसी भीड़ पार्टी की प्रगति का संकेत है। प्रो. चंदूमाजरा ने कहा कि प्रदेश की जनता का बाहरी पार्टियों से मोहभंग हो गया है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अपने-पराये को अच्छी तरह परख चुके हैं। प्रो. चंदूमाजरा ने कहा कि दिल्ली से चलने वाली पार्टियों ने कभी भी पंजाब के हितों की बात नहीं की। प्रो. चंदूमाजरा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा पंजाब को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाबी भाषी क्षेत्रों और नदी जल का मनमाना बंटवारा कांग्रेस द्वारा दिया गहरा घाव है, जिसे राज्य की जनता कभी नहीं भूलेगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब के साथ खड़े होने की बजाय केंद्रीय पार्टियों ने अपने निजी लालच और हितों के लिए दिल्ली का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ने हमेशा पंजाब के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी है। प्रो. चंदूमाजरा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी।

इस अवसर पर एसजीपीसी सदस्य अमरजीत सिंह चावला, पूर्व एसजीपीसी सदस्य जरनैल सिंह औलख, जिला अध्यक्ष बीसी बिंग ठेकेदार हेमराज झांडिया, गुरिंदर सिंह गोगी, केसर सिंह मुसापुर, करनैल सिंह आजमपुर, भगत सिंह चनौली, सतनाम सिंह झज्ज मंडल अध्यक्ष, सूबेदार लेख राज मंडल अध्यक्ष, सरपंच रणजीत सिंह मुकारी, हरजिंदर सिंह भाओवाल, जसविंदर सिंह मवां, हुसन चंद मठान, हरमेश सिंह ठोडा, सरपंच सुखविंदर सिंह शम्मी, मास्टर गोपाल जी सैनीमाजरा, बादल सिंह बस्सी, रणजीत सिंह ढींढसा, नंबरदार हरी कृष्ण, पूर्व सरपंच भारत भूषण आजमपुर, डॉ. पम्मी मुकरी, राणा जसवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें