Last Updated: November 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़ मेयर ने डड्डूमाजरा कचरा डंप को 30 अप्रैल तक साफ करने के निर्देश

April 14, 2026

चंडीगढ़ मेयर ने डड्डूमाजरा कचरा डंप को 30 अप्रैल तक साफ करने के निर्देश

चंडीगढ़: मेयर सौरभ जोशी ने सोमवार को डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड का दौरा कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि यहां पड़े पुराने कचरे (लेगेसी वेस्ट) को 30 अप्रैल 2026 तक हर हाल में साफ किया जाए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ नगर निगम के चीफ इंजीनियर संजय अरोड़ा और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मेयर ने मौके पर चल रहे बायो-माइनिंग कार्य का जायजा लिया और काम की रफ्तार पर चिंता जताई।

उन्होंने कहा कि आसपास के लोगों पर लंबे समय से पड़ रहे पर्यावरणीय प्रभाव को देखते हुए अब किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि काम को मिशन मोड में किया जाए।

इसके लिए 24 घंटे काम, अतिरिक्त मशीनें और पर्याप्त स्टाफ लगाया जाए ताकि तय समय पर लक्ष्य पूरा हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि पूरा काम वैज्ञानिक तरीके और पर्यावरण नियमों के तहत होना चाहिए। सौरभ जोशी ने कहा कि डड्डूमाजरा डंप को साफ करना नगर निगम की प्राथमिकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें