Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Republic Day को लेकर Chandigarh Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद

January 25, 2024

Republic Day को लेकर Chandigarh Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद

चंडीगढ़ (मनजाेत) : चंडीगढ़ में रिपब्लिक-डे को लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस की तरफ से कई रास्तों को डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी कर लोगों को इन रास्तों पर न आने की सलाह दी है।पुलिस की तरफ से सुबह 9:30 बजे से 10:15 तक इन रास्ते पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। लोगों को इसके अलावा दूसरे रास्ते उपयोग करने के लिए सलाह दी गई है।

यह रास्ते रहेंगे बंद

पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार सेक्टर 16 से 16-17 लाइट पाइंट, सेक्टर 16/17/9/10 मटका चौक, सेक्टर 3/4/9/ 10 न्यू बैरिकेड चौक, सेक्टर 1/3 और 4 चौक ओल्ड बैरिकेड चौक, लेफ्ट टर्न वार मेमोरियल की तरफ, वोगन विला गार्डन, सेक्टर 3 वार मेमोरियल से बोगन विला गार्डन सेक्टर 3 की तरफ, ओल्ड बैरिकेड चौक, मटका चौक से राइट टर्न, सेक्टर 16-17 लाइट पाइंट से लेफ्ट टर्न, सेक्टर 17 परेड ग्राउंड से राइट टर्न को बंद किया गया है।

परेड ग्राउंड में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

चंडीगढ़ सेक्टर 17 के परेड ग्राउंड में रिपब्लिक डे का राज्य स्तरीय कार्यक्रम किया जाएगा। पिछले कई दिनों से इसके लिए यहां पर तैयारी की जा रही है। आज उसके लिए फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया है। चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से यह आयोजन किया जा रहा है। 26 जनवरी को भी इन रास्तों को बंद किया जाएगा। यहां से ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें