Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM भगवंत मान ने ट्वीट कर PM मोदी की माता के निधन का जताया दुख ,कहा- ईश्वर उनको अपने चरणों में निवास दे…

December 30, 2022

CM भगवंत मान ने ट्वीट कर PM मोदी की माता के निधन का जताया दुख ,कहा- ईश्वर उनको अपने चरणों में निवास दे…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा मोदी का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 100 साल की थीं। पंजाब मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी की माता जी के निधन की दुखद खबर मिली…एक मां का जिंदगी से जाना जीवन की सबसे बड़ी ना पूरी होने वाली कमी है… दुख की इस घड़ी में प्रधानमंत्री जी और उनके पूरे परिवार के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं… ईश्वर माता जी को अपने चरणों में निवास दे…

हीरा बा ने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में सुबह 3.30 बजे अंतिम सांस ली। पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंच गए हैं. इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर मां हीरा बा को श्रद्धांजलि दी। पीएम की मां को मंगलवार को अचानक से सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। इसके अलावा उन्हें कफ की शिकायत भी थी। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल के कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें