Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

Japan- South Korea दौरे से लौटे CM मान ने किया खुलासा, जानें पंजाब को क्या मिला?

December 10, 2025

Japan- South Korea दौरे से लौटे CM मान ने किया खुलासा, जानें पंजाब को क्या मिला?

पंजाब डेस्क: दस दिन की विदेश यात्रा पूरी कर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जापान और दक्षिण कोरिया से लौट आए हैं। वापसी के बाद उन्होंने अपने सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दौरे में हुई मीटिंग्स, उद्योगपतियों से चर्चाओं और संभावित निवेश योजनाओं का विस्तृत ब्यौरा साझा किया। CM मान का दावा है कि इस दौरे ने पंजाब, खासकर मोहाली को उद्योग और आईटी सेक्टर का नया वैश्विक ठिकाना बनाने की दिशा में मजबूत उम्मीदें पैदा की हैं।

250 कंपनियों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री ने बताया कि जापान और साउथ कोरिया में विभिन्न चरणों में वे करीब 250 प्रमुख कंपनियों के उच्चाधिकारियों से मिले। बड़ी संख्या में कॉरपोरेट नेतृत्व ने पंजाब में निवेश की इच्छा जताई और विशेष रूप से मोहाली को ग्लोबल IT Hub के रूप में विकसित करने की राज्य सरकार की योजना का स्वागत किया।

उन्होंने बताया कि विदेशी कंपनियों ने IT, AI, R&D और हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्रों में साझेदारी की पेशकश की है, जो राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोल सकती है।

मार्च 2026 समिट में शामिल होंगी प्रतिष्ठित कंपनियाँ

CM मान ने कहा कि कई जापानी और कोरियन कंपनियों ने Progressive Punjab Summit 2026 में भी सक्रिय भागीदारी का आश्वासन दिया है। राज्य सरकार आगामी 13–15 मार्च को मोहाली में बड़ा निवेश सम्मेलन आयोजित कर रही है, जिसमें R&D केंद्रों की स्थापना पर विस्तार से चर्चा होगी।

विदेश दौरे में किन कंपनियों से हुई अहम बातचीत?

मुख्यमंत्री ने अपनी प्रेस वार्ता में उन कंपनियों का भी जिक्र किया जिनसे संभावित निवेश को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई:

JBIC ने क्लीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स में निवेश की सहमति जताई।

Yamaha ने हीरो मोटोकॉर्प के साथ मिलकर पंजाब में इलेक्ट्रिक बाइक निर्माण की योजना पर हामी भरी।

Honda ने राज्य में कार पार्ट्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव रखा।

Toray Industries ने मोहाली में हाई-टेक प्रोजेक्ट्स में निवेश में रूचि दिखाई।

जापान की ट्रक निर्माता Sumitomo के साथ साझेदारी पर भी विस्तृत बातचीत हुई।

सरकारी संस्था METI Japan ने पंजाब के लिए निवेश का भरोसा दिया।

Toppan Holdings ने 400 करोड़ रुपये के निवेश करार पर हस्ताक्षर किए।

Fujitsu Limited जल्द ही मोहाली में AI और IT आधारित प्रोजेक्ट शुरू करेगी।

JICA ने पंजाब के हॉर्टिकल्चर प्रोजेक्ट को मंजूरी दी, जिससे बागवानी सेक्टर को बड़ा लाभ मिलेगा।

पंजाब के युवाओं के लिए बड़े रोजगार अवसर” : CM मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पूरा विदेश दौरा पंजाब को नई औद्योगिक ऊँचाइयों पर ले जाने और राज्य को वैश्विक निवेशकों के लिए आकर्षक गंतव्य बनाने के उद्देश्य से किया गया था। उन्होंने बताया कि जापान और कोरिया की कंपनियों ने टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, स्किल डेवलपमेंट और ट्रेनिंग प्रोग्राम के जरिए पंजाब के विकास में भागीदारी की इच्छा जताई है।

ये भी पढ़ें: SSP ऑडियो लीक मामले में नया मोड़, हाईकोर्ट ने CFSL को सौंपी जांच

कौन थे इस दौरे में CM मान के साथ?

इस 10-दिवसीय दौरे में CM मान के साथ शामिल थे:

उद्योगपति संजीव गुप्ता

मुख्य सचिव KAP सिन्हा

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री संजेव अरोड़ा

इन्वेस्टमेंट प्रमोशन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी

इन सभी ने मिलकर पंजाब में बड़े निवेश लाने के लिए कंपनियों के साथ विभिन्न स्तरों पर साझेदारी प्रस्तावों की चर्चा की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें