Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM योगशाला लोगों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बना रही है: SDM Damandeep Kaur

July 3, 2025

CM योगशाला लोगों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बना रही है: SDM Damandeep Kaur

मोहाली: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू की गई ‘सीएम योगशाला’ लोगों को स्वस्थ और तंदुरुस्त जीवन देने के लिए लोगों द्वारा खूब सराही जा रही है। सीएम योग शाला के माध्यम से विभिन्न योग ट्रेनर लोगों को मुफ्त योग प्रशिक्षण दे रहे हैं।

यह जानकारी देते हुए एसडीएम मोहाली दमनदीप कौर ने बताया कि मोहाली में चलाई जा रही सीएम योग शाला लोगों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाने में बहुत बड़ा योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के विभिन्न जिलों में मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई योग शालाओं से लोगों को काफी लाभ मिल रहा है। इसी कड़ी के तहत मोहाली में योग ट्रेनर प्रियंका एक दिन में छह कक्षाएं संचालित करती हैं।

उनकी पहली क्लास सुबह 4.55 से 5.55 बजे तक द ब्लू डोर कैफे लांडरा सेक्टर-93 में, दूसरी क्लास सुबह 6.00 से 7.00 बजे तक टी.डी.आई सिटी सेक्टर-111 में, तीसरी क्लास सुबह 8.10 से 9.10 बजे तक गुरुद्वारा लांडरा सेक्टर-93 में, चौथी क्लास शाम 4.20 से 5.20 बजे तक द एमार मोहाली हिल्स सेक्टर-106 में, पांचवीं क्लास शाम 5.30 से 6.30 बजे तक टी.डी.आई सिटी सेक्टर-110 में तथा दिन की अंतिम छठी क्लास शाम 6.40 से 7.40 बजे तक जे.एल.पी.एल सोसायटी सेक्टर-94 में होती है।

योग प्रशिक्षक प्रियंका का कहना है कि रोजाना योग करने से व्यक्ति की जीवनशैली में बदलाव आता है। योग का अभ्यास कर स्वस्थ जीवन जीने के लिए मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और तनाव मुक्त जीवन के लिए योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है।

इच्छुक लोग निशुल्क योग प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए टोल-फ्री नंबर 7669 400 500 पर डायल कर सकते हैं या https://cmdiyogshala.punjab.gov.in पर लॉग ऑन कर सकते हैं। प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक लोगों को योग करवाएंगे, जिसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें