जालंधर: पंजाब के जालंधर पश्चिम उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद आज राज्य के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान जालंधर पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं, मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इसके साथ ही सीएम भगवंत सिंह मान आज उपचुनाव में मदद करने वाले लोगों और नेताओं का आभार भी जताएंगे। इसके बाद सीएम मान जालंधर कैंट स्थित अपने आवास पर वालंटियरों, पदाधिकारियों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे।
फिलहाल इसको लेकर ज्यादा आधिकारिक योजना जारी नहीं की गई है।वहीं, जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होने थे। आम आदमी पार्टी ने पार्टी छोड़कर आए पूर्व भाजपा मंत्री के बेटे मोहिंदर भगत को अपना उम्मीदवार बनाया था। कल यानी शनिवार को आए नतीजों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने भारी अंतर से जीत दर्ज की। मोहिंदर भगत ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए शीतल अंगुराल को करीब साढ़े 37 हजार वोटों से हराया।
ऐसे में वेस्ट हलके की यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है।आपको बता दें कि, शीतल अंगुराल पहले आम आदमी पार्टी में थे और वे पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से आप के विधायक थे। लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। शीतल अंगुराल ने अपना इस्तीफा सौंप दिया था। हालांकि बाद में अंगुराल ने अपना इस्तीफा वापस लेने की पेशकश की, लेकिन तब तक उक्त इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया था। इसके बाद चुनाव आयोग ने उक्त विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की घोषणा कर दी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...