Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Mann ने पंजाब पुलिस की कार्यशीलता बढ़ाने के लिए की AI को शामिल करने की घोषणा

September 22, 2023

CM Mann ने पंजाब पुलिस की कार्यशीलता बढ़ाने के लिए की AI को शामिल करने की घोषणा

जालंधर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को कहा कि पंजाब पुलिस की कार्यशीलता बढ़ाने के लिए इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को शामिल किया जाएगा ताकि इसे देश में एक प्रमुख बल बनाया जा सके। पंजाब पुलिस में सीधे भर्ती किए गए 2999 कांस्टेबलों के अब तक के सबसे बड़े बैच की पासिंग आउट परेड के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह पहल राज्य में पुलिस प्रणाली में और सुधार लाने में महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय पंजाब को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग में अग्रणी राज्य बनाने के उद्देश्य से लिया गया है, जिससे राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने में मदद मिलेगी. भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह कदम पुलिस बल को वैज्ञानिक तर्ज पर ढालने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमावर्ती राज्य होने के कारण ऐसी कई ताकतें हैं, जो अपने नापाक इरादों से राज्य की शांति को भंग करना चाहती हैं, लेकिन पंजाब पुलिस ने हमेशा ऐसी ताकतों के नापाक प्रयासों को सफल नहीं होने दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य के सामने आने वाली चुनौतियों से पार पाने के लिए पंजाब पुलिस को जांच, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आधुनिक जरूरतों को अपनाने की जरूरत है। भगवंत सिंह मान ने आशा व्यक्त की कि पंजाब पुलिस अपनी उच्च पेशेवर प्रतिबद्धता के तहत लोगों की सेवा करने की अपनी महान परंपरा को कायम रखेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें