Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘लोगों की भावनाओं को समझें’…धरने पर बैठे किसान संगठनों को CM Mann की अपील

November 22, 2023

‘लोगों की भावनाओं को समझें’…धरने पर बैठे किसान संगठनों को CM Mann की अपील

चंडीगढ़: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर धरना लगा कर बैठे किसान संगठनों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा बयान दिया है। सीएम मान ने एक्स पर पोस्ट जारी कर कहा, किसान यूनियनों से मेरा अनुरोध है कि हर बात के लिए सड़कों पर धरना लगा कर आम लोगों को अपने खिलाफ न करें। पंजाब भवन, सचिवालय, कृषि मंत्री का कार्यालय और चंडीगढ़ में मेरा कार्यालय और मेरा घर सरकार से बात करने के लिए हैं, सड़कें नहीं। अगर यही रवैया रहा तो वह दिन दूर नहीं जब धरना देने के लिए लोग नहीं मिलेंगे। लोगों की भावनाओं को समझें।

क्या है मामला?
दरअसल, गन्ने की कीमतों में बढ़ोतरी और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने जालंधर-लुधियाना हाईवे पर धन्नोवाली के पास धरना लगाया है। यह धरना कल से लगा हुआ है जो अभी भी जारी है। किसानों द्वारा लगाए गए इस धरने के कारण लोगों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लोग पूरा दिन जाम में फंसे रहे। यहां तक कि मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें