Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

CP भुल्लर ने दशमेश हैरीटेज पब्लिक स्कूल के सैमीनार हॉल का किया उद्घाटन

February 10, 2024

CP भुल्लर ने दशमेश हैरीटेज पब्लिक स्कूल के सैमीनार हॉल का किया उद्घाटन

अमृतसर: दशमेश एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन के मार्गदर्शन में दशमेश हेरिटेज पब्लिक स्कूल, मेहता चौक में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्र म में छात्रों ने अपनी स्टेज परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम की शुरु आत धार्मिक कार्यक्रम से की गई। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा स्वागत गीत से किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय पंजाबी संस्कृति और बेटियों पर केंद्रित था, इसके अलावा छात्रों ने पंजाबी लोक नृत्य और गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने गिद्दा और भांगड़ा डालकर सभी को ताल पर नाचने पर मजबूर कर दिया। स्कूल के इस रंगारंग समारोह पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और दीनानगर के एसडीएम गुरदेव सिंह धम्म, नायब तहसीलदार गौरव उप्पल, नायब तहसीलदार तरसिक्का अंकुश, अजीत सिंह भी अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम में पहुंचे इन मेहमानों ने दशमेश हैरीटेज स्कूल के सैमीनार हॉल का उद्घाटन का उद्घाटन किया। कार्यक्र म में पहुंचे छात्र इंस्पेक्टर गुरमेज सिंह रंधावा को विशेष सम्मान दिया गया। उन्होंने स्कूल में मौजूदा अनुशासन की काफी सराहना की और संस्थान में बिताए अपने समय को याद किया। संस्था के चैयरमैन गुरदीप सिंह रंधावा को उनकी उपलिब्धयों के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्र म के मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें स्कूल परिसर का वातावरण बहुत आकर्षक लगा और उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत मंचीय गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने छात्रों की सराहना की और शिक्षकों को प्रेरित किया। इस अवसर पर एडवोकेट हरजोत सिंह मान, प्रिंसिपल कुलबीर सिंह मान, अवतार सिंह बुट्टर, महिंदरपाल सिंह, जत्थेदार तरसेम सिंह, सुखनपाल सिंह, अमर रावत, कैप्टन जोगिंदर सिंह, अनुजीत सिंह वालिया, प्रिंसिपल मंजीत कौर वालिया (निप्स स्कूल बुटाला), प्रिंसिपल गुरबीर कौर और अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें