Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए ‘हस्ताक्षर अभियान’ में शामिल हुए Daljit Cheema, फार्म भर किए दस्तखत

December 2, 2022

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए ‘हस्ताक्षर अभियान’ में शामिल हुए Daljit Cheema, फार्म भर किए दस्तखत

बंदी सिंहों की रिहाई की मांग आए दिन तेज हो रही है। तमाम नेता जेलों में बंद सिखों की रिहाई की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से अनोखी पहल शुरू की गई है। कमेटी ने ‘हस्ताक्षर अभियान’ शुरू किया है। इसी में अब अकाली दल के नेता शामिल हुए और उन्होंने फार्म भर दस्तखत किए। दलजीत चीमा ने लोगों से अपील भी की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा मैंने आज कीरतपुर साहिब स्थित गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब में ‘बंधी सिंह’ की रिहाई के लिए याचिका पर हस्ताक्षर किए हैं। मैं आप सभी से इस पर हस्ताक्षर करने और बंधी सिंहों की रिहाई के आंदोलन का हिस्सा बनने की अपील करता हूं।

बता दें कि एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के दिशा-निर्देश के अनुसार पवित्र शहर सुल्तानपुर लोधी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेर साहिब में सिख संगतों द्वारा प्रोफार्मा भरने का अभियान शुरू किया गया था।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें