Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

डिप्टी कमिश्नर Himanshu Aggarwal ने जिला प्रशासनिक परिसर के कार्यालयों और शाखाओं का किया दौरा

March 23, 2024

डिप्टी कमिश्नर Himanshu Aggarwal ने जिला प्रशासनिक परिसर के कार्यालयों और शाखाओं का किया दौरा

जालंधर: जालंधर के डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जिला प्रशासनिक परिसर में विभिन्न कार्यालयों और शाखाओं का दौरा किया। इस अवसर पर जिला प्रशासनिक परिसर में विभिन्न सेवाओं के लिए आये लोगों से बातचीत करते हुए उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन जिलेवासियों को विभिन्न नागरिक सेवाएं बिना किसी देरी व समय पर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे कार्यालयों में अपने विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोगों से अच्छा व्यवहार करें तथा उनका कार्य प्राथमिकता के आधार पर करें ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही उन्होंने विभिन्न शाखाओं का दौरा किया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों से बातचीत भी की।

उन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को और अधिक मेहनत एवं परिश्रम से अपने कर्तव्यों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यालय अभिलेखों का समुचित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि जिला प्रशासनिक परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें