Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

DGP Gaurav Yadav की टीम को मिली बड़ी सफलता, अवैध हथियारों सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

April 22, 2024

DGP Gaurav Yadav की टीम को मिली बड़ी सफलता, अवैध हथियारों सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

जालन्धर: डीजीपी गौरव यादव की टीम को अंतरराज्यीय हथियार कार्टेल चलाने वाले मलकीत सिंह उर्फ नवाब को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। जिसकी जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर दी है।

जिसमे उन्होंने लिखा है कि, गमदूर सिंह उर्फ विक्की के साथ अंतरराज्यीय हथियार कार्टेल चलाने वाले मलकीत सिंह उर्फ नवाब को गिरफ्तार किया और उनके पास से 6 पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस और 10 पिस्तौल मैगजीन बरामद कीं है।

आरोपी मलकीत सिंह उर्फ नवाब गोपी घनशामपुरिया और हैरी चट्ठा गैंग का सहयोगी और सदस्य है। नवाब के खिलाफ पहले से ही लगभग 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं, और गिरोह से अब तक लगभग 100 अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें