
Dr. Ambedkar’s statue : पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने मंगलवार को सब डिवीजन फिल्लौर के नंगल गांव में पहुंचकर पिछले दिनों गांव में संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की छेड़छाड़ की गयी प्रतिमा का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि बाबा साहेब का सम्मान हर कीमत पर बहाल रखा जायेगा और प्रतिमा का अपमान करने वालों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जायेगा। घटना संबंधी प्रशासकीय रिपोर्ट की समीक्षा करने के बाद गढ़ी ने फिल्लौर में प्रशासकीय अधिकारियों की मौजूदगी में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और कहा कि राज्य की शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को किसी को भी भंग करने की इजाजत नहीं दी जायेगी और जो भी विदेशी ताकतें पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही हैं, उन्हें कभी भी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होने दिया जायेगा।
गढ़ी ने कहा कि डॉ अंबेडकर की प्रतिमा के दोबारा निर्माण का काम प्रशासन की निगरानी में होना चाहिए। उन्होंने गांव की ग्राम सभा की बैठक बुलाने की भी सिफारिश की ताकि एकजुटता के साथ काम पूरा किया जा सके। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को बेवजह दखलंदाजी करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने को भी कहा।
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुये गढ़ी ने कहा कि बाबा साहिब की प्रतिमा का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा और दोषी जल्द ही कानून के शिकंजे में होंगे। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रतिमाओं के रख-रखाव को सुनिश्चित करने के लिए स्वयंसेवकों की टीमें बनाने के लिये प्रशासन को सिफारिश की जायेगी। इसके अलावा प्रतिमायें स्थापित करने से पहले सक्षम अधिकारी से मंजूरी सुनिश्चित करने का मुद्दा भी पंजाब सरकार के समक्ष रखा जायेगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...