Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब के पशुपालन विभाग की पहली महिला निदेशक बनीं Dr Sangeeta Toor

September 27, 2023

पंजाब के पशुपालन विभाग की पहली महिला निदेशक बनीं Dr Sangeeta Toor

एसएएस नगर : पंजाब सरकार ने मंगलवार को डॉ संगीता तूर को पशुपालन विभाग का निदेशक नियुक्त किया। इसके साथ ही डॉ तूर विभाग के इतिहास में पहली महिला निदेशक बन गयी हैं। इससे पहले वह संयुक्त निदेशक, पशुपालन (योजना एवं विकास) के पद पर कार्यरत थीं।

अपनी शानदार उपलब्धि पर बोलते हुए डॉ. तूर ने यह जिम्मेदारी देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पशुपालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि विभिन्न चल रही परियोजनाओं पर काम करने के अलावा, उनका ध्यान पंजाब पशु चिकित्सा वैक्सीन संस्थान, लुधियाना से संबंधित मुद्दों को हल करने पर होगा। उन्होंने कहा कि एक मजबूत वैक्सीन उत्पादन से मुर्गीपालन सहित पशुधन में विभिन्न संक्रामक रोगों पर नियंत्रण सुनिश्चित होगा। दूसरी महत्वपूर्ण प्राथमिकता पशु चिकित्सालयों में गुणवत्तापूर्ण दवाएँ उपलब्ध कराने के साथ-साथ पशु चिकित्सा निरीक्षक और अन्य स्टाफ के रिक्त पदों को भरना होगा।

डॉ तूर ने कहा, “पशुपालन विभाग की पहली महिला निदेशक के रूप में, मेरा उद्देश्य पशु चिकित्सकों, विशेष रूप से महिला पशु चिकित्सकों को परिवर्तन और नवाचार के लिए अग्रणी बनने के लिए प्रेरित करना होगा। पंजाब में डेयरी फार्मिंग, पोल्ट्री फार्मिंग, बकरी पालन आदि के मामले में बहुत संभावनाएं हैं और मेरा प्रयास किसानों को गुणवत्तापूर्ण पशु चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना होगा।”

​डॉ. संगीता तूर अक्टूबर 1988 में पशुपालन विभाग में शामिल हुईं और उप निदेशक के पद तक पहुंचीं। बाद में दिसंबर 2022 में उन्हें संयुक्त निदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया। वह पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना से स्नातक हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें