Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्रीय जेल गुरदासपुर में दो कैदी से नशे की गोलियां बरामद, मामला दर्ज

January 11, 2024

केंद्रीय जेल गुरदासपुर में दो कैदी से नशे की गोलियां बरामद, मामला दर्ज

गुरदासपुर : केंद्रीय जेल गुरदासपुर एक बार फिर सुर्खियों में है। केंद्रीय जेल गुरदासपुर में 248 प्रतिबंधित गोलिया बरामद की गई। इस मामले में थाना सिटी की पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सहायक सुपरिंटेंडेंट जतिंदर सिंह ने बताया कि कैदी सुच्चा सिंह पुत्र प्यारा सिंह अपनी बैरक नंबर 5 से निकल कर बैरक नंबर 7 में जा रहा था। संदेह होने पर वार्डर हरप्रीत सिंह ने कैदी की तलाशी ली तो उक्त कैदी ने शौचालय की तरफ एक लिफाफा फेंका दिया। लिफाफा चेक करने पर इसमें से 118 प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुईं। इसी तरह हवालाती आकाशदीप सिंह अदालत से पेश होकर वापिस केंद्रीय जेल में लौटा तो। जेल के प्रांगण में उसकी रुटीन तलाशी ली गई तो गुप्तांग में छिपाकर रखी गई 130 नशे की गोलियां बरामद की गई वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें