Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘आप’ नेता पर जानलेवा हमला करने वाला नशा तस्कर 2 साथियों सहित गिरफ्तार

September 27, 2025

‘आप’ नेता पर जानलेवा हमला करने वाला नशा तस्कर 2 साथियों सहित गिरफ्तार

लुधियाना: गांव लेहरा में आप नेता के घर पर हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आप नेता ने नशा तस्कर को नशा बेचने से रोका था, उसी रंजिशन नशा तस्कर ने अपने साथियों के साथ मिलकर आप नेता के घर में दाखिल होकर हमला कर दिया था। आरोपियों से प्वाइंट .32 बोर का पिस्टल, छह कारतूस, 12 बोर की दो राइफल व एक सियाज कार बरामद की है। आरोपियों की पहचान गांव लेहरा निवासी कुलदीप सिंह, बरनाला निवासी सुखचैन सिंह, जगराओं निवासी गुरमनजोत सिंह के रूप में हुई है।
डी.सी.पी. इन्वैस्टिगेशन हरपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों ने 20 सितंबर को रात करीब 11 बजे आप नेता सुखविंदर सिंह के घर में दाखिल होकर कार को आग लगा दी और जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग भी की।

इसके बाद गांव के बाहर सुखविंदर सिंह की फैक्टरी को आग लगाने का भी प्रयास करते हुए आरोपी फरार हो गए, जिसके बाद थाना डेहलों में मामला दर्ज किया गया। इस मामले की जांच करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उसमे से मुख्यारोपी कुलदीप सिंह नशा तस्करी का काम करता है। जिसे आप नेता सुखविंदर सिंह ऐसा करने से रोकता था। उसी रंजिशन ही आरोपी कुलदीप सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर सुखविंदर सिंह के घर पर हमला कर दिया। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया पहाड़ जितना टारगेट, आखिरी ओवर में दूबे ने ठोके 24 रन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें