Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

DSGMC ने सुखमणि इंडस्ट्रियल एसोसिएशन द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री

October 4, 2025

DSGMC ने सुखमणि इंडस्ट्रियल एसोसिएशन द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री

अमृतसर: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार हरमीत सिंह कालका, जनरल सैक्रेटरी सरदार जगदीप सिंह काहलों और धर्म प्रचार प्रमुख जसप्रीत सिंह करमसर द्वारा बवाना इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सुखमणि इंडस्ट्रियल एसोसिएशन बवाना की ओर से पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए दी गई राहत सामग्री के ट्रक रवाना किए गए। उन्होंने बताया कि पंजाब ने हमेशा देश-विदेश में आए संकटों के समय लोगों का सहारा बना है, और आज जब पंजाब पर संकट आया है तो सारा देश आगे बढ़कर पंजाब का सहारा बन रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में बाढ़ के कारण फसलें, पशु, घर, दुकानें और अन्य व्यापारिक संस्थान आदि हर प्रकार से नुकसान का शिकार हुए हैं, जिसकी भरपाई के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।

उन्होंने बताया कि आज सुखमणि इंडस्ट्रियल एसोसिएशन बवाना की ओर से न सिर्फ राहत सामग्री जिसमें बाल्टियाँ, कंबल, शॉल आदि शामिल हैं, के ट्रक रवाना किए जा रहे हैं, बल्किसरदार तजिंदर सिंह और उनकी पूरी टीम द्वारा एकत्न की गई धनराशि, जिससे डीज़ल व अन्य सेवाओं में सहायता की जाएगी, वह भी रवाना की जा रही है। उन्होंने कहा कि जहाँ एक ओर दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी 24 अगस्त से पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए लगातार सेवा कार्यों में जुटी हुई है, वहीं दिल्ली की संगत और इस तरह की एसोसिएशन भी राहत सामग्री प्रदान करने की सेवा के लिए बढ़-चढ़कर आगे आ रही हैं, जिसके लिए दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी उनकी दिल से आभारी है। उन्होंने दोहराया कि जब तक पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्नों में हालात सामान्य नहीं हो जाते और लोगों को आवश्यक सहायता नहीं मिल जाती, दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी यह सेवा जारी रखेगी।

ये भी पढ़ें: Bomb Threat: पंजाब बजट के दौरान विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें