Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

Big Breaking : पंजाब CM भगवंत मान के घर हुई EC की रेड! रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया क्या है पूरा मामला

January 30, 2025

Big Breaking : पंजाब CM भगवंत मान के घर हुई EC की रेड! रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया क्या है पूरा मामला

EC raid at CM Bhagwant Mann’s house ; पंजाब डेस्क : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिल्ली स्थित निवास कपूरथला हाउस में चुनाव आयोग (EC) ने छापेमारी की है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस रेड के बारे में दावा किया है और कहा कि यह कार्रवाई पंजाब सीएम के घर पर की गई है।

पंजाब सीएम के घर पर तलाशी
दिल्ली में स्थित पंजाब सीएम भगवंत मान के घर कपूरथला हाउस में EC की टीम पहुंची और तलाशी ली। इस रेड में दिल्ली पुलिस भी साथ थी। यह कार्रवाई अचानक हुई। इसे लेकर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए हैं।

आम आदमी पार्टी का आरोप
आम आदमी पार्टी ने इस छापेमारी को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया और इसे पंजाब सीएम के खिलाफ किसी तरह की साजिश के रूप में देखा है। पार्टी का कहना है कि यह कार्रवाई बिना किसी स्पष्ट कारण के की गई है और इसने भगवंत मान और उनकी पार्टी को निशाना बनाया है। अब देखना यह है कि चुनाव आयोग इस कार्रवाई के बारे में क्या जानकारी देता है और इस मामले की आगे की कार्रवाई कैसी होती है।

Cvigil APP पर नकद वितरण की शिकायत

दिल्ली चुनाव अधिकारियों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिल्ली स्थित घर कपूरथला हाउस पर छापेमारी की। यह छापेमारी सीविजिल ऐप पर कथित रूप से ‘नकद वितरण’ की शिकायत मिलने के बाद की गई। शिकायत में आरोप था कि कुछ लोग चुनाव में नकद वितरित कर रहे थे, जिसके बाद चुनाव आयोग की फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने इस पर कार्रवाई की।

रिटर्निंग ऑफिसर ओपी पांडे का बयान

रिटर्निंग ऑफिसर ओपी पांडे ने बताया कि उन्हें सीविजिल ऐप पर पैसे बांटने की शिकायत मिली थी। इसके बाद उनकी टीम कपूरथला हाउस पहुंची, लेकिन उन्हें घर के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई। पांडे ने कहा, “हमारी फ्लाइंग स्क्वाड टीम यहां आई थी, लेकिन हमें परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली। अब हम प्रवेश की अनुमति का इंतजार कर रहे हैं।”

भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर दी रेड की जानकारी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर दिल्ली में अपने घर कपूरथला हाउस पर चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस की रेड की जानकारी दी। उन्होंने इस रेड को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि भाजपा के इशारे पर पंजाबियों को बदनाम किया जा रहा है।

भगवंत मान का आरोप

भगवंत मान ने अपनी पोस्ट में लिखा, “आज दिल्ली पुलिस के साथ चुनाव आयोग की टीम मेरे घर कपूरथला हाउस पहुंची है। दिल्ली में भाजपा के लोग खुलेआम पैसे बांट रहे हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग को कुछ नहीं दिख रहा है। इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।” उन्होंने आगे कहा कि यह सब कुछ भाजपा के इशारे पर हो रहा है और दिल्ली पुलिस तथा चुनाव आयोग पंजाबियों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, जो कि बहुत ही निंदनीय है। भगवंत मान ने यह आरोप भी लगाया कि चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस भाजपा के दबाव में काम कर रहे हैं और जानबूझकर पंजाबियों को बदनाम करने के लिए ऐसी कार्रवाई कर रहे हैं। उनका कहना था कि भाजपा के लोगों द्वारा खुलेआम पैसे बांटे जा रहे हैं, लेकिन इस पर कोई जांच या कार्रवाई नहीं की जा रही है।

CM आतिशी पोस्ट कर BJP पर साधा निशाना

इसके साथ दिल्ली की सीएम आतिशी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रेड की जानकारी दी है। सीएम आतिशी ने लिखा कि दिल्ली पुलिस भगवंत मान के घर पर तो रेड करने पहुंच गई है, पर उनहें भाजपा वालों के द्वारा दिल्ली में दिन दहाड़े पैसे, जूते और चद्दर बांटे जा रहे है वो नहीं दिखता। बल्कि एक चुने हुए सीएम के घर रेड करने के लिए पहुंच जाते है। वा री भाजपा। दिल्ली वाले 5 फरवरी को इसका जवाब देंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें