Last Updated: November 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

मशहूर कवि Surjit Patar का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, CM Mann ने अर्थी को दिया कंधा

May 13, 2024

मशहूर कवि Surjit Patar का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, CM Mann ने अर्थी को दिया कंधा

लुधियाना : मशहूर कवि और लेखक सुरजीत पातर का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उन्हाेंने मशहूर कवि और लेखक सुरजीत पातर की अर्थी काे कंधा भी दिया। सुरजीत पातर के अंतिम संस्कार में पहुंचे सीएम मान ने पत्रकारों से बात करते हुए भावुक होकर कहा, कि ” पातर अवॉर्ड शुरु करेंगे, जिसमें 7वीं और 8वीं के बच्चों के मुकाबले होंगे। जाे इस मुकाबले काे जीतेंगा उसे 1 लाख दिया जाएंगा।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट शेयर करते हुए लिखा हैं, कि पंजाबी भाषा के गौरवशाली पुत्र सुरजीत पातर साब का हाल ही में निधन हो गया…वह क्षति जो परिवार और पंजाबियों के लिए अपूरणीय है…आज लुधियाना में पातर साहब जी के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ और परिवार के साथ दुख साझा किया…ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को शक्ति प्रदान करें… हालाँकि पातर साब जी अब शारीरिक रूप से नहीं हैं, लेकिन पंजाब और पंजाबियत के प्रति दर्द व्यक्त करने वाली उनकी रचनाएँ हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेंगी।

बता दें, मशहूर कवि और लेखक सुरजीत पातर का आज अंतिम संस्कार लुधियाना के मॉडल टाउन एक्सटेंशन श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। पंजाबी साहित्य की दुनिया में एक शून्य पैदा करते हुए सुरजीत पातर का शनिवार को निधन हो गया था। 79 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया। पद्मश्री पुरस्कार विजेता सुरजीत पातर ने पंजाबी भाषा और साहित्य को दुनिया भर में फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पातर पुरस्कार की स्थापना

सुरजीत पातर की याद में पंजाब सरकार ने एक पुरस्कार स्थापित करने का फैसला किया है। यह पुरस्कार उभरते कवियों को दिया जाएगा। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई हैं। पातर पुरस्कार के विजेता को हर साल 1 लाख रुपए और एक स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार पंजाबी भाषा और साहित्य को बढ़ावा देने के लिए राज्य के भाषा विभाग की ओर से दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें