Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

फरीदकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 200 ग्राम हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

July 14, 2026

फरीदकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 200 ग्राम हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

पंजाब डेस्क: फरीदकोट जिले में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को 200 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बाइक पर सवार थे और कोटकपूरा के गांव ढिलवां कलां के पास संदिग्ध हालत में खड़े मिले। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को देखते ही भागने लगे आरोपी

पुलिस के मुताबिक, सीआईए स्टाफ की टीम एएसआई हाकम सिंह के नेतृत्व में इलाके में गश्त और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो युवक बाइक के पास खड़े दिखाई दिए। पुलिस टीम को अपनी ओर आते देख दोनों ने मौके से भागने की कोशिश की, जिससे उन पर संदेह हुआ।

तलाशी में मिली 200 ग्राम हेरोइन

पुलिस ने तत्काल दोनों को पकड़कर तलाशी ली। जांच के दौरान उनके कब्जे से करीब 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना सदर कोटकपूरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।

बठिंडा और लुधियाना के रहने वाले हैं आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बठिंडा निवासी रजनेश उर्फ मोंटी और लुधियाना निवासी गुरजंट सिंह उर्फ जंटा के रूप में हुई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।

ये भी पढ़ें…

पुलिस रिमांड पर होगी पूछताछ

डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। पूछताछ के दौरान हेरोइन के सप्लाई नेटवर्क, बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच की जाएगी, ताकि इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें