Last Updated: September 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

किसानों को धान की फसल के लिए 11 जून से मिलेगा नहरी पानी, पढ़ें CM Mann किसानाें काे और क्या-क्या सुविधाएं दी

June 8, 2024

किसानों को धान की फसल के लिए 11 जून से मिलेगा नहरी पानी, पढ़ें CM Mann किसानाें काे और क्या-क्या सुविधाएं दी

चंडीगढ़/जालंधर : राज्य में भू-जल बचाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को धान के सीजन के दौरान नहरी पानी के अधिक से अधिक प्रयोग करने का न्यौता दिया। मुख्यमंत्री ने जल स्नेत विभाग की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार धान के आगामी सीजन से नहरी पानी की सप्लाई देने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि 11 जून से किसानों को नहरी पानी निर्विघ्न सप्लाई किया जाएगा क्योंकि नहरों का कीचड़ निकालने का काम मुकम्मल हो चुका है।

सीएम मान ने बताया कि 11 जून से श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, मानसा, बठिंडा, फाजिल्का, फिरोजपुर और अंतर्रष्ट्रीय सरहद पर लगी कंटीली तार से पार के इलाकों में नहरी पानी की सप्लाई की जाएगी। इसी तरह 15 जून से मोगा, संगरूर, मालेरकोटला, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, एसएएस नगर, रूपनगर, लुधियाना, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट के लिए नहरी पानी की सप्लाई दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पहली बार राज्य सरकार ने नहरी पानी की सप्लाई संबंधी पूछताछ करने के लिए समर्पित कंट्रोल रूम स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति नहरी पानी की सप्लाई संबंधी किसी भी तरह की जानकारी लेना चाहता है तो वह विवरण हासिल करने के लिए +91 96461- 51466 पर कॉल कर सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें