लुधियाना के गिल रोड स्थित साइकिल मार्केट में राजिंदरा सेल्स की दो मंजिला साइकिल फैक्ट्री में आग लग गई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई है। वही दमकल विभाग की टीम की ओर से आग पर काबू पाया जा रहा है। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वही दुकान के मालिक ने बताया कि फायर ब्रिगेड को आने में काफी देर हो गयी जिसके कारण दुकान का सारा सामान जल कर खाक हो गया।