Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

National Insurance Company के चंडीगढ़ कार्यालय में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया

August 16, 2025

National Insurance Company के चंडीगढ़ कार्यालय में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया

चंडीगढ़: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के चंडीगढ़ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आज दिनांक 15.08.2025 को 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “आजादी के अमृत महोत्सव” पर श्री के.जी शर्मा (उप महा प्रबंधक), श्री महेंद्र सिंह (क्षेत्रीय प्रबंधक) श्री खुशवंत वर्मा (क्षेत्रीय प्रबंधक) ने कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। जिसमें कार्यालय के अन्य कर्मचारी/अधिकारीगण श्री कंचन कुमार, विजय वर्मा, दशरथ सिंह सांगवान, राजेश कुमार, पवन, शिशुपाल, रंजीत सिंह, मनु उम्मत, अमर सिंह, सुरेश कुमार ठाकुर और अधीनस्थ कर्मचारी शामिल हुए।

ध्वजारोहण के बाद सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गया और बोर्डरूम में सभी ने बैठकर देश और पंद्रह अगस्त से संबंधित आपसी विचार-विमर्श किए। साथ ही साथ राजभाषा अधिकारी श्री पवन ने “हम किसी से कहां कम है(NICians)” शीर्षक पर एक कविता पाठ किया। कार्यक्रम के समापन में उप महा प्रबंधक महोदय और उपस्थित सभी कर्मचारियों/अधिकारियों ने सभी को  स्वतंत्रता के 79वें दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

ये भी पढ़े- इस राज्य में दिनदहाड़े गैंगस्टर की हत्या, हाईवे पर घेरकर धारदार हथियारों से हमला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें