Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

पूर्व पुलिस गुरुमीत सिंह उर्फ़ पिंकी कैट की डेंगू के कारण मौत

October 25, 2023

पूर्व पुलिस गुरुमीत सिंह उर्फ़ पिंकी कैट की डेंगू के कारण मौत

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस के कैट गुरुमीत सिंह पिंकी की बुधवार को चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। जानकरी के अनुसार पूर्व पुलिस कैट गुरमीत सिंह पिंकी की डेंगू के कारण मौत हुई है। पंजाब में आतंकवाद के दौरान गुरमीत सिंह पिंकी पुलिस मुखबिर थे, जिन्हें बाद में पुलिस इंस्पेक्टर बना दिया गया। उन्हें पिंकी कैट भी कहा जाता है। खालिस्तानी आतंकवादी जगतार सिंह हवारा को दो बार गिरफ्तार करने के बाद पिंकी को प्रसिद्धि मिली। उन्हें 2001 में लुधियाना में अवतार सिंह गोला नामक व्यक्ति की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा हुई थी, लेकिन सरकार की मेहरबानी से सात साल बाद वे रिहा हो गए। बताया जा रहा है कि उनकी बेटी विदेश में रहती है, जिसके लौटने के बाद ही उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

दोस्त की बातों में आकर Libya में फंसा Jalandhar का ये व्यक्ति, सुनाई आपबीती

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें