Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Moga : वार्ड 30 और 31 में सीवर का गंदा पानी बना आफत

August 23, 2026

Moga : वार्ड 30 और 31 में सीवर का गंदा पानी बना आफत

Foul-smelling sewage water becomes a menace : मोगा। वार्ड 30 और 31 में सीवरेज ओवरफ्लो होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गंदा पानी सड़कों से होते हुए कई घरों तक पहुंच गया है, वहीं पीने के पानी के दूषित होने की आशंका ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हालात से परेशान कुछ परिवार दूसरे मोहल्लों से पानी लाने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से तत्काल सीवरेज सफाई, पानी की गुणवत्ता की जांच और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

बता दें कि पानी सड़कों पर जमा होने के साथ-साथ कई घरों में भी दाखिल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि सीवरेज का दूषित पानी जमीन के नीचे मौजूद पीने के पानी में भी मिल सकता है, जिससे लोगों में स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है। इलाकावासियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर वे कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। पीने के पानी की सुरक्षा को लेकर चिंतित कुछ लोगों को दूसरे मोहल्लों से पानी लाकर अपनी जरूरत पूरी करनी पड़ रही है। मौके पर पहुंचे मोगा अकाली दल के हलका इंचार्ज संजित सिंह सनी गिल ने मोहल्लावासियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर निगम कमिश्नर से बात कर एक-दो दिन में समस्या का समाधान करवाने के प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि जब तक सीवरेज की समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक लोगों के लिए नगर निगम से पीने के पानी की टंकियां उपलब्ध करवाने संबंधी भी बातचीत की जाएगी।मोहल्लावासियों ने बताया कि सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर जमा है और कई घरों के अंदर तक पहुंच चुका है। बारिश के मौसम में स्थिति और गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि लंबे समय तक गंदा पानी जमा रहने से बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि बिना किसी देरी के सीवरेज की सफाई करवाई जाए, पीने के पानी की गुणवत्ता की जांच करवाई जाए और समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।

Also Read :

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें