Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज से पंजाब के हर परिवार को मिलेगा 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज: Harjot Singh Bains

July 9, 2025

आज से पंजाब के हर परिवार को मिलेगा 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज: Harjot Singh Bains

नूरपुरबेदी: शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि आज पंजाब वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना की आज से आधिकारिक शुरूआत हो गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज से इस योजना की शुरूआत कर दी है, जिसके तहत पंजाब के हर परिवार को 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि पंजाब में कई ऐसे परिवार हैं जो पैसे की कमी के कारण इलाज नहीं करवा पाते और अपनों से कह देते हैं कि हमारा इलाज मत करवाओ, सब भगवान पर छोड़ दो।

उन्होंने कहा कि पुरानी सरकारों ने आम लोगों की तकलीफों की कभी परवाह नहीं की। मुख्यमंत्री ने कहा हैं कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत अब पंजाब का हर परिवार बड़े-बड़े अस्पतालों में 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज करवा सकेगा, जबकि पहले इलाज से पहले पैसे पूछे जाते थे, फिर इलाज होता था। उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए किसी नीले या पीले कार्ड की जरूरत नहीं है, सिर्फ वोटर कार्ड और आधार कार्ड दिखाने से इलाज संभव होगा। उन्होंने कहा, कि इस योजना के तहत सिर्फ एक हेल्थ कार्ड बनवाना होगा, कोई लंबा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है।

ये भी पढ़ें : गले में फंसा रसगुल्ला और रूक गईं सांसे… शादी में खाना खा रहे व्यक्ति की दर्दनाक मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें