Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना में गिरी सरकारी स्कूल की छत, 4 टीचर फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

August 23, 2023

लुधियाना में गिरी सरकारी स्कूल की छत, 4 टीचर फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

लुधियाना के बद्दोवाल में सरकारी स्कूल के स्टाफ रूम का लैंटर गिर गया। इस हादसे में 4 टीचर लैंटर के निचे फंस गए। जिनमें से 2 टीचर को सुरक्षित बाहर निकाला गया जबकि 2 अभी भी अंदर फंसे हुए हैं। सुरक्षित बाहर निकले गए टीचर्स को चोटें है।
वहीं लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर सौरभी मालिक ने बताया कि यहां सरकारी स्कूल की छत गिर गई। जिससे इसके मलबे में चार टीचर्स फंस गए। जिनमे से 2 को आईटीबीपी की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। वहीं बाकि 2 अन्य की की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि यह हादसा कैसे हुआ इसके बारे में रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पता चलेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें